दांत हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, इनके बिना जिंदगी जीना अधूरा सा लगता है। क्योंकि, यह हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाते हैं। अगर दांत ही नहीं होंगे या फिर इन में कोई समस्या होगी, तो खाने का स्वाद भी नहीं आएगा, क्योकि एक इंसान अपनी जिंदगी में इतनी ज्यादा भागदौड़ करता है, केवल अच्छा-अच्छा खाने के लिए या फिर अच्छा पहनने के लिए। इसलिए, दांतों का समय पर निकलना और इन की देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि छोटी उम्र में हमारे दांत दूध के होते हैं, जो अपने समय पर टूट जाते हैं। इसके अलावा, जैसे ही हमारी उम्र में बढ़ोतरी होती है, नए और पक्के दांत आना शुरू हो जाते हैं। आम तौर पर, हमारे मुंह के अंदर कुल 32 दांत होते हैं, जो अपने-अपने समय पर ही निकलते हैं। दरअसल, अगर इस तरह की स्थिति में अक्ल दाढ़ की बात की जाये, तो आम तौर पर, इस के निकलने की उम्र लगभग 17 से लेकर 25 साल तक की हो सकती है। हालांकि, कुछ लोगों में इसके निकलने का समय अगल हो सकता है, मतलब कि यह दांत देर से भी निकल सकता है। वैसे तो जब बाकी के दांत निकलते हैं, तो उस दौरान व्यक्ति को किसी भी तरह के दर्द का सामना नहीं करना पड़ता है, पर जब अक्ल दाढ़ निकलती है, तो इस दौरान व्यक्ति को काफी ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ता है, यहां तक कि व्यक्ति बीमार भी हो जाता है।
आम तौर पर, इतना ही नहीं अक्ल दाढ़ निकलने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, जिसमें व्यक्ति केवल बीमार ही नहीं, बल्कि इसके कारण दांतों और गालों के आसपास की जगह पर काफी ज्यादा दर्द महसूस होने लग जाता है। इस दर्द के कारण व्यक्ति का दिन और काम दोनों ही बुरी तरीके से प्रभावित हो जाते हैं, क्योंकि यह दर्द काफी ज्यादा असहनीय होता है। आम तौर पर, यह दर्द इतना ज्यादा तेज होता है, कि इस दौरान कोई भी काम करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। हर कोई इस समस्या से छुटकारा पाना चाहता है और अक्ल दाढ़ निकलने पर होने वाले दर्द से आराम प्राप्त करना चाहता है। आम तौर पर, इंसान चाह कर भी इस तरह की स्थिति में होने वाले दर्द को नजरअंदाज नहीं कर सकता है, क्योंकि यह दर्द व्यक्ति को काफी ज्यादा हैरान और परेशान करके रख देता है।
दरअसल, अगर आप भी अक्ल दाढ़ निकले पर होने वाले गंभीर दर्द से परेशान हैं, या फिर आपके भी अक्ल दाढ़ निकल रही है और ऐसे में असहनीय दर्द की शुरुआत हो गई है और आप इस दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कुछ घरेलू उपायों को भी अपना सकते हैं। आम तौर पर, यह घरेलू नुस्खे आपको अक्ल दाढ़ के दौरान होने वाले दर्द से आराम दिला सकते हैं, इस दर्द को कम करने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकते हैं। दरअसल, इन घरेलू नुस्खों में जबड़े की बर्फ से सिकाई करना, नमक के पानी से कुल्ला करना, मुंह में लौंग रखना, अदरक और लहसुन का इस्तेमाल करना जैसे कई घरेलू नुस्खे शामिल हो सकते हैं। इस तरह की स्थिति में यह नुस्खे काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर इस दौरान समस्या ज्यादा लगे, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
अक्ल दाढ़ आने पर गाल के आसपास होने वाले तेज दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय!
डॉक्टर के अनुसार, अक्ल दाढ़ निकलने पर होने वाले गंभीर दर्द से निजात पाने के लिए आप निम्नलिखित घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह दर्द को कम करने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकते हैं, जैसे
1. नमक के पानी से कुल्ला करना
अक्ल दाढ़ निकलने पर, जबड़े में गंभीर दर्द की समस्या होना लाजमी है, क्योंकि मुँह में पर्याप्त जगह न होने के कारण यह मसूड़ों के मॉस को फाड़ कर बाहर निकलती है, जिसके कारण जबड़े में गंभीर दर्द उत्पन्न होता है। ऐसे में, अक्ल दाढ़ की वजह से जबड़े में होने वाले दर्द को कम करने के लिए आप नमक के पानी से कुल्ला कर सकते हैं। आम तौर पर, यह एक बहुत ही प्रभावशाली घरेलू उपाय है, जिससे न केवल जबड़े में होने वाला दर्द कम होता है, बल्कि इससे सूजन में भी काफी ज्यादा कमी देखने को मिल सकती है। दरअसल, इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले एक गिलास पानी लें और इसमें चुटकी भर नमक डाल कर इस को अच्छे तरीके से मिला लें और फिर बाद में इस पानी को मुँह में भरकर कुल्ला करें। इससे आपको दर्द से तुरंत राहत प्राप्त हो सकती है।
2. अदरक और लहसुन का इस्तेमाल करना
आम तौर पर, अक्ल दाढ़ निकलने की वजह से व्यक्ति को अपने जबड़े या फिर गालों के आसपास होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए अदरक या फिर लहसुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह की स्थिति में, होने वाले दर्द को कम करने के लिए इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले लहसुन या फिर अदरक को लें और उसको हल्का सा कुचल लें। इसके बाद इस को कुछ वक्त तक लिए अपने मुँह में रख लें। यह दर्द को कम करने में आपकी काफी सहायता कर सकता है। इसके अलावा, आप चाहे तो अदरक की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।
3. जबड़े की बर्फ से सिकाई करना
आम तौर पर, अक्ल दाढ़ निकलने पर जबड़े में होने वाले दर्द को कम करने के लिए आप बर्फ से सिकाई कर सकते हैं। दरअसल, इस तरह की स्थिति में यह नुस्खा काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे दर्द और सूजन दोनों से आपको काफी राहत प्राप्त हो सकती है। ऐसे में, दर्द को कम करने के लिए इस नुस्खे का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले एक सूती कपड़े को लें और उसमें बर्फ के टुकड़ों को लपेट लें। इसके बाद इस से जबड़े के आस पास की सिकाई करना शुरू कर दें। इसके अलावा, आप ठंडी सिकाई की जगह गर्म सिकाई भी कर सकते हैं। इससे आप दर्द में तुरंत कमी देख सकते हैं।
निष्कर्ष: अक्ल दाढ़ लगभग सभी लोगों की निकलती है और जबड़े में गंभीर दर्द का कारण भी बनती है। अक्ल दाढ़ निकलने का समय सभी लोगों में अलग अलग हो सकता है। अक्ल दाढ़ के कारण लोगों के जबड़े में काफी ज्यादा दर्द हो सकता है और यह काफी ज्यादा असहनीय होता है, जिसके कारण व्यक्ति के काम बुरी तरीके से प्रभावित हो जाते हैं। अक्ल दाढ़ की वजह से होने वाले दर्द की समस्या को कम करने के लिए आप इस लेख में बताये गए कुछ घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
हालांकि, अगर आपको समस्या और भी ज्यादा बढ़ती हुई नजर आती है, तो इसके लिए आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में ज़्यादा जानने के लिए आप डॉ. लोकेश इम्प्लांट्स एंड डेंटिस्ट्री क्लिनिक के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. अक्ल दाढ़ निकलने पर दर्द क्यों होता है?
हाँ, यह सच है, कि बाकि दाँतों के मुकालबे अक्ल दाढ़ निकलने पर व्यक्ति को भारी दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, दर्द का मुख्य कारण मुँह में होने वाली जगह की कमी होती है। आम तौर पर, जब जबड़े में दाढ़ के निकलने के लिए काफी जगह नहीं होती है, तो इस तरह की स्थिति में दाढ़ मसूड़ों को फाड़कर बाहर निकलने की कोशिश करती है, जिसके कारण आसपास के ऊतकों पर काफी ज्यादा दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से दांतों व मसूड़ों में तेज दर्द, सूजन और जकड़न की समस्या होती है।
प्रश्न 2. क्या दांतों में मवाद की समस्या होने पर ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए?
दरअसल, हाँ दांतों में मवाद की समस्या होने पर पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता हैं। पानी सेहत और शरीर से जुडी समस्या में काफी ज्यादा लाभदायक माना जाता है। पानी न केवल शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायता प्रदान करता है, बल्कि दांतों में उत्पन्न इस संक्रमण से भी लड़ने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। हालांकि, ज्यादा पानी का सेवन करने से यह समस्या सीधे तौर पर खत्म नहीं हो सकती है, पर इस से मुँह की सफाई अच्छे से जरूर हो सकती है, जो समस्या को खत्म करने में मददगार हो सकती है।
प्रश्न 3. क्या गर्मियों के दौरान दांतों में बदबू आने की समस्या बढ़ जाती है?
दरअसल, हाँ ऐसा हो सकता है, कि गर्मियों के दौरान आपके दाँतों और मुँह से बदबू आने की समस्या काफी हद तक बढ़ सकती है। आम तौर पर, इसके पीछे का मुख्य कारण शरीर में पानी की कमी होना, जिसके कारण न केवल मुँह पूरी तरीके से सूख जाता है, बल्कि इसके कारण मुँह में बैक्टीरिया भी पनपने लग जाते हैं।
प्रश्न 4. दाँतों में कीड़ा लगने के क्या- क्या लक्षण हो सकते हैं?
आम तौर पर, दाँतों में कीड़ा लगने की समस्या आम होती है, पर इसके होने पर कई तरह के लक्षण सामने आ सकते हैं। जैसे इस समस्या की शुरुआत में भले ही आपको कोई दर्द नहीं होता है, पर जैसे-जैसे इस समस्या में बढ़ोतरी होती है, वैसे ही इस समस्या के लक्षण भी सामने आने लग जाते हैं। इसमें, विशेष तौर पर मुंह से बदबू आना, दाँतों में ठंडे गर्म का अहसास होना और दाँतों पर काले या फिर भूरे रंग के धब्बे नजर आना जैसे लक्षण प्रमुख हो सकते हैं।
प्रश्न 5. मसूड़ों के कैंसर के बारे में किस तरह पता किया जा सकता है?
असल में, मसूड़ों का कैंसर होना एक बहुत ही गभीर बीमारी होती है, जिस पर तुरंत ध्यान देना अति आवश्यक होता है। मसूड़ों के कैंसर के बारे में पता करने के लिए सबसे पहले डॉक्टरों द्वारा शारीरिक जांच और लक्षणों की पहचान की जाती है। सभी चीजों की अच्छे से जांच करने के बाद मुख्य रूप से बायोप्सी का सहारा लिया जाता है। इस दौरान मसूड़ों में नजर आने वाले सफेद और लाल धब्बे, घाव, रक्तस्त्राव, सूजन और तेज दर्द इस समस्या के विशेष लक्षण हो सकते हैं। अगर यह लक्षण मसूड़ों में 2 से 3 हफ्ते से ज्यादा समय तक रहते हैं, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि, यह स्थिति घातक भी साबित हो सकती है।
प्रश्न 6. कौन सा विटामिन दांतों की सेहत के लिए अच्छा होता है?
आम तौर पर, दांतों के साथ-साथ मसूड़ों को भी सेहतमंद और मजबूत बनाये रखने के लिए विटामिन डी, विटामिन सी और विटामिन ए सबसे ज्यादा अच्छे माने जाते हैं।