आखिर किन कारणों की वजह से हो सकते हैं आपके दांत पीले? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Contact Us

    Dental implant procedure being performed by a professional dentist on a smiling patient.

    आखिर किन कारणों की वजह से हो सकते हैं आपके दांत पीले? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    दांतों में समस्या होना आम है, यह सभी जानते हैं, पर फिर भी लोग अपने दांतों की अच्छे तरीके से देखभाल नहीं करते हैं। दांतों में होने वाली समस्याओं के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं, जिनको शायद हम सभी लोग जानते ही हैं। दांत जिंदगी में कितनी ज्यादा अहमियत रखते हैं, शायद यह भी हम सभी लोग जानते ही हैं। पर फिर भी इन की देखभाल को महत्व देना हम कभी भी जरूरी नहीं समझते हैं। दरअसल, अगर आप चाहते हैं, कि आपके दांत जीवन भर स्वस्थ रहें और इन में किसी भी तरह की कोई समस्या न हो तो आप अपने दांतों की अच्छे से देखभाल करें, रोजाना दिन में दो बार ब्रश करें आदि और नियमित डॉक्टर से अपने दांतों की जांच जरूर करवाएं। 

    दांतों में, पीलापन होना एक आम बात है, जो कई मामलों में ब्रश करने पर ठीक हो सकता है, पर अगर यह रोज ब्रश करने के बाद भी नहीं जाता है, तो चिंता की बात हो सकती है। कभी-कभी या फिर गलत तरीके से ब्रश करना, धूम्रपान और तंबाकू का सेवन अधिक करना और कुछ दवाओं का सेवन करना जैसे इसके मुख्य कारण हो सकते हैं। समस्या से बचने के लिए इन आदतों में सुधार करना महत्वपूर्ण है। आइये इस इसके बारे में और जानते हैं। 

    पीले दांत होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? 

    आम तौर पर, पीले दांत होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसमें से कुछ निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

    1. कभी-कभी या फिर गलत तरीके से ब्रश करना 

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि दांतों को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना दिन में दो बार ब्रश करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इसके कारण दांतों में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें कैविटी की समस्या भी शामिल है। इससे आपके दांत भी काफी ज्यादा खराब हो सकते हैं और साथ में दांत पीले होने की समस्या भी हो सकती है। इसलिए, इस दौरान दांतों की सफाई और ब्रश करना काफी ज्यादा मायने रखता है।

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि अगर आप अपने मुंह और दांतों की सफाई अच्छे से नहीं करते हैं, तो इसके कारण न केवल दांतों पर प्लाक जमने लगता है, बल्कि वह टार्टर में बदल जाता है, जिसके लिए केवल दांतों के डॉक्टर की मदद की ही जरूरत पड़ती है। 

    2. गैर- सेहतमंद खाने का सेवन करना 

    दांतों की सेहत को बरकरार रखने के लिए एक सेहतमंद खाने का सेवन करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि, ऐसे में अगर आप गैर सेहतमंद खाने का सेवन करते हैं, तो इससे आपके दांत काफी ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। दांतों में पीलेपन की समस्या हो सकती है। दरअसल, खान पान ही दाँतों में होने वाले पीलेपन का एक बहुत बड़ा कारण बनता है। दरअसल, इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, कि कुछ खाने पीने की चीजें दांतों पर अपना रंग छोड़ देती हैं, जिसके कारण दांत पीले या फिर काले से नजर आ सकते हैं। आम तौर पर, इन चीजों में ज्यादातर कॉफी, चाय, रेड वाइन, गहरे रंग के सोडा, शराब और हल्दी का नियमित सेवन शामिल हो सकता है। नियमित रूप से इन चीजों का सेवन करने से दांतों में पीलेपन की समस्या हो सकती है, जो एक व्यक्ति की पर्सनालिटी को खराब कर सकती है। इसके अलावा, रोजाना खट्टे फल का सेवन न केवल दांतों की एनामेल परत को कमजोर करने के कारण बनता है, बल्कि इसके कारण दांतों में पीलापन अधिक मात्रा में दिखाई देता है। क्योंकि, इन फलों का एसिडिक नेचर ऐसा ही होता है। इसलिए इस तरह की समस्या से अपने दांतों को बचाने के लिए हर बार खाना खाने के बाद नमक के गर्म पानी से कुल्ला जरूर करें। 

    3. धूम्रपान और तंबाकू का सेवन अधिक करना 

    यह तो साफ़ है, कि स्मोकिंग या फिर तंबाकू का ज्यादा सेवन करने से दाँतों की सेहत तो नहीं बनी रहती, केवल इसके कारण दाँतों में समस्याएं ही होती है। जैसे कि जो लोग ज्यादातर स्मोकिंग या फिर तंबाकू का सेवन करते हैं, उन के दांत काफी ज्यादा खराब हो जाते हैं और दांतों के पीलेपन का कारण भी बनते हैं। दरअसल, सिगरेट में टार और निकोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है, जो दांतों को हमेशा के लिए पीला कर उन को खराब कर देता है और साथ में मसूड़ों को भी खराब देता है। 

    पीले दांतों को किस तरह सफेद किया जा सकता है? 

    दरअसल, पीले दांतों को सफेद करने के लिए आप निम्नलिखित उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि 

    1. ऐसे में, समस्या नजर आने पर तुरंत डेंटिस्ट से मिलें। 

    2. ब्रश करने कि आदत को बदलें। 

    3. दिन में कम से कम दो बार ब्रश जरूर करें। 

    4. रोजाना अपने दांतों की फ्लॉसिंग करें।

    5. अपने खाने पीने की आदत को सुधार कर सेहतमंद खाने का सेवन करें। 

    6. अगर आपके दांत हद से ज्यादा पीले हैं, तो दांतों के डॉक्टर से आप इन को सफेद करवा सकते हैं। 

    7. कम से कम साल में दो बार दांतों की सफाई करवाएं, इससे प्लाक या टार्टर हट जाता है।

    निष्कर्ष: दांतों में समस्या किसी एक कारण की वजह से नहीं होती है, बल्कि दांतों में होने वाली समस्याओं के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इसी तरह पीले दांत होना कोई बड़ी समस्या नहीं है, पर अगर इस पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह दाँतों में कैविटी का कारण बन सकती है। दरअसल, दांत पीले होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिस में न केवल दांतों को गलत तरीके से ब्रश करना शामिल है, बल्कि इसमें रोजाना गलत खान पान का सेवन करना भी शामिल है। इसके अलावा, भी कई अन्य कारणों से दांतों में पीलापन आ सकता है। जैसा कि इस लेख में बताया गया है। अगर आप पीले दांतों की समस्या से अपना बचाव करना चाहते हैं, तो अपने खाने-पीने की आदत को ठीक करें, धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से दूर रहें, मुँह की सफाई का ध्यान रखें, मीठी चीजों का सेवन ज्यादा न करें, ब्रश करने की आदत में सुधार लाएं और नियमित अपने दांतों का चेकअप करवाएं। दांत जीवन में काफी महत्ता रखते हैं, इसलिए इन की देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इन में होने वाली समस्या आपके पुरे जीवन को प्रभावित कर सकती है, इसलिए कोई भी समस्या होने पर दांतों का चेकअप करवाना दांतों की सेहत के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही डॉ. लोकेश इम्प्लांट्स एंड डेंटिस्ट्री क्लिनिक के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं 

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

    प्रश्न 1. वैसे हमारे शरीर में दांतों का क्या काम होता है?

    दरअसल, हमारे जीवन में दांतों का काफी ज्यादा महत्व है। आम तौर पर, यह हमारे शरीर में भोजन को अच्छे तरीके से चबाने, भोजन को काटने और भोजन को पीसने का काम करते हैं। इससे पेट की पाचन प्रक्रिया काफी ज्यादा आसान हो जाती है। 

    प्रश्न 2. क्या नीम की दातुन करने से दाँतों में कीड़ा लगने से बचाया जा सकता है? 

    दरअसल, हाँ अगर आप नियमित रूप से नीम की दातुन करते हैं, तो इससे दाँतों में कीड़ा लगने, कैविटी होने और दाँतों में होने वाली सड़न को काफी हद तक रोका जा सकता है।