Contact Us

    banner 5 5

    क्या वाकई ओरल हेल्थ के लिए केवल ब्रश करना काफी नहीं होता? फ्लॉस और माउथवॉश करना भी होता है महत्वपूर्ण, डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    सेहतमंद दांत केवल एक अच्छी सेहत की ही निशानी नहीं होते, बल्कि यह एक व्यक्ति में बढ़ते आत्मविशवास और सुंदरता की भी निशानी होते हैं। इनमें होने वाली समस्या या फिर किसी भी प्रकार की खराबी आपको न केवल शर्मिंदगी महसूस करा सकती है, बल्कि अपनी सुंदरता को भी प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा, दांतों में होने वाली समस्या जैसे दर्द और मसूड़ों से खून आना आपके रोजाना के काम को भी बुरी तरीके से प्रभावित कर सकती है। इसलिए दांतों को अच्छे से देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, जब कोई व्यक्ति दांतों से जुड़ी किसी समस्या से पीड़ित होता है, तो ऐसे में उसको कुछ भी खाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए, रोजाना दांतों को अच्छे से सफाई करना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि भारत में लगभग 10 में से 7 लोगों का यह मानना है, कि अगर हम दिन में कम से कम 2 बार ब्रश करते हैं, तो इससे न केवल हमारे दांत समस्या से मुक्त रहते हैं, बल्कि इससे ओरल हेल्थ भी काफी ज्यादा अच्छी बनी रहती है। आम तौर पर, लोगों का ऐसा मानना गलत नहीं है, पर यह एक आधी अधूरी जानकारी जरूर हो सकती है, जो दांतों को पूरी तरह सुरक्षित और किसी भी समस्या से दूर रखने में असमर्थ हो सकती है। दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि अपनी ओरल हेल्थ को सेहतमंद रखने के लिए आपको दिन में कम से कम दो बार ब्रश करने के साथ-साथ फ्लॉसिंग और माउथवॉश का इस्तेमाल करना भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। हाँ, यह सच है, कि ओरल हेल्थ के लिए केवल ब्रश करना काफी नहीं होता है, इसके साथ- साथ फ्लॉसिंग और माउथवॉश करना भी उतना जहि ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसके कई फायदे हो सकते हैं, जो दांतों को जड़ से मजबूत रखने में आपकी काफी ज्यादा सहातया कर सकते हैं। 

    दरअसल, अगर आप इस तरह किस स्थिति में ब्रश करने के साथ-साथ रोजाना फ्लॉसिंग और माउथवॉश भी करते हैं, तो इससे दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं, जिस में दांतों में कैविटी होना, मसूड़ों में सूजन होना, बदबूदार सांस होना और दांतों का कमजोर होना जैसी कई समस्याएं शामिल हो सकती हैं। ऐसा करने से आपको इससे जुड़े कई तरह के फायदे प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए दांतों की सफाई के लिए सही विकल्पों का चुनाव करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। अगर इस तरह की स्थिति में आपको दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या का अनुभव होता है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    फ्लॉसिंग क्या होता है?

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि फ्लॉस एक तरह का पतला धागा होता है। इस धागे की सहायता से दांतों के बीच फंसे खाने के कणों को और दांतों में जमे प्लाक को अच्छे तरीके से साफ कर दिया जाता है। इस तरह की स्थिति में, जब हम अपने दांतों को साफ़ करने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करते हैं, तो ब्रश हमारे मुंह के कई हिस्सों की अच्छे तरीके से सफाई नहीं कर पाता है और वहीं अगर आप फ्लॉस का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आसानी से मुंह के उन हिस्सों तक पहुंचकर अच्छे से सफाई कर देता है। इससे आपको कई तरह के फायदे प्राप्त हो सकते हैं। 

    फ्लॉसिंग करने से मुंह को होने वाले फायदे!

    1. दांतों के बीच से अच्छे से सफाई होना। 

    2. मसूड़ों की सूजन में कमी आना। 

    3. बदबूदार सांस दूर होना। 

    4. दांतों में मजबूती आना। 

    5. कैविटी जैसी समस्या से बचाव होना। 

    6. पायरिया रोग होने से बचाव होना। 

    माउथवॉश क्या होता है?

    दरअसल, इस बात से तो कोई भी अनजान नहीं होगा, कि माउथवॉश एक लिक्विड फॉर्म में होता है, जो दांतों की सेहत के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान सबसे पहले इस लिक्विड को मुंह में लिया जाता है और फिर इसे पुरे मुंह में घुमा के कुल्ला किया जाता है। ऐसा करने से न केवल मुंह के बैक्टीरिया मर जाते हैं, बल्कि व्यक्ति की साँसे भी काफी ज्यादा फ्रेश हो जाती हैं। 

    माउथवॉश करने से मुंह को होने वाले फायदे!

    1. इससे मुंह के बैक्टीरिया से छुटकारा मिलता है। 

    2. मुंह में प्लाक बनना खत्म हो जाता है। 

    3. इससे सांस फ्रेश हो जाती है। 

    4. कैविटी की समस्या से बचाव करता है। 

    5. मुंह में होने वाले इंफेक्शन के खतरे को कम करने में काफी फायदेमंद साबित होता है। 

    मुंह को सेहतमंद रखने के लिए क्या किया जा सकता है?

    दरअसल, मुंह को सेहतमंद रखने के लिए आप हर 6 महीने बाद डेंटिस्ट से अपने दांतों की जांच कराना, दांतों में किसी भी तरह की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह करना, दांतों में सेंसिटिविटी होने पर सही टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना और ज्यादा चिपचिपे पदार्थों और मीठी चीजों के सेवन को कम करना जैसे कामों को कर सकते हैं। 

    निष्कर्ष: सेहतमंद दांत जिंदगी में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक अच्छी और सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए दांतों का सेहतमंद होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है और इन को सेहतमंद रखने के लिए इनकी अच्छे से देखभाल करना मतलब कि रोजाना दांतों को साफ़ करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। मुंह को साफ़ और सेहतमंद रखना सेहत के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में, केवल ब्रश करना ही ओरल हाइजीन नहीं होता है, बल्कि दांतों के बीच और मसूड़ों के नीचे की सफाई करने के लिए फ्लॉसिंग और माउथवॉश का इस्तेमाल करना भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। अगर आप रोजाना ब्रश करने के साथ-साथ फ्लॉसिंग और माउथवॉश का इस्तेमाल भी करते हैं, तो इससे न केवल आपके दांतों की कैविटी दूर होती है, बल्कि इससे मसूड़ों की सूजन, बदबूदार सांस और दांतों के कमजोर होने की समस्या भी काफी कम हो जाती है। दरअसल, फ्लॉसिंग और माउथवॉश मुंह को सेहतमंद रखने का काम करते हैं। ऐसे में, अगर आप अपने मुंह को किसी भी तरह की समस्या से दूर रखना चाहते हैं, तो मिठाई का सेवन कम करें। इसके अलावा, अपने दांतों और मुंह को हमेशा के लिए स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर द्वारा बताई गई बातों का ध्यान रखें। ब्रश करने के साथ-साथ फ्लॉसिंग और माउथवॉश करने से आपको कई तरह के फायदे -प्राप्त हो सकते हैं, जैसा कि इस लेख में बताया गया है। दांतों में कोई भी गंभीर समस्या महसूस होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही डॉ. लोकेश इम्प्लांट्स एंड डेंटिस्ट्री क्लिनिक में जाकर इसके विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

    प्रश्न 1. क्या दांतों को ब्रश करने की बजाए केवल फ्लॉसिंग और माउथवॉश करना फायदेमंद होता है? 

    दरअसल, नहीं दांतों को ब्रश करने की बजाए केवल फ्लॉसिंग और माउथवॉश करना दांतों की सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होता है, बल्कि ऐसा करना दांतों के लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि, रोजाना दांतों को ब्रश करना मसूड़ों की बीमारी और सड़न से बचाव का आधार होता है और यह दांतों की सतह से प्लाक हटाने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि फ्लॉसिंग और माउथवॉश करना यह दोनों ब्रश के पूरक हैं, न कि उसके विकल्प। 

    प्रश्न 2. किन चीजों का सेवन दांतों को जड़ से हिला सकता है? 

    दरअसल, मीठी चीजें, टॉफीचिपचिपा खाना, स्टार्च से भरपूर खाना, सिट्रस फल, सॉफ्ट और स्पोर्ट्स ड्रिंक, सिरका और आचार का ज्यादातर सेवन दांतों को जड़ से हिला सकता है।