दांत जीवन के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक माने जाते हैं। दांत न केवल खाने में मदद करते हैं, बल्कि यह खाने को पचाने में भी काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए दांतों का सेहतमंद होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। अगर दांतों में किसी भी तरह की कोई समस्या आपको हद से ज्यादा परेशान कर देती है, तो इसके कारण आपका सारा जीवन और रोजाना के काम बुरी तरीके से प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए, अगर आप चाहते हैं, कि आपका जीवन किसी भी चीज से अधिक प्रभावित न हो तो इसके लिए अपने दाँतों को साफ़ रखना और उनकी रोजाना साफ़ सफाई का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। आज के समय में दांतों से जुड़ी समस्या न केवल बुजुर्ग और जवानों में देखने को मिलती है, बल्कि आज बच्चों में भी दांतों से जुड़ी समस्या काफी ज्यादा देखने को मिल रही हैं।
आज के समय में ज्यादातर दांतों से जुड़ी समस्या गलत खानपान के कारण ही होती है, जिस में दांतों में कैविटी की समस्या होना, दर्द होना और दांतों में पीलेपन की समस्या होना शामिल है। आम तौर पर, दांतों से जुड़ी समस्या ज्यादातर छोटे बच्चों को अधिक परेशान करती हैं, क्योंकि छोटे बच्चे गलत चीजों का सेवन करने से मानते नहीं और बिना सोचे समझे किसी भी चीज का सेवन कर लेते हैं, जिसमें मीठी और कुरकुरे वाली चीजें विशेष तौर पर शामिल हैं। दरअसल, छोटे बच्चे अपने दांतों को अच्छे तरीके से साफ़ नहीं कर पाते हैं और दाँतों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। अक्सर छोटे बच्चे अपने दाँतों को साफ़ करने में काफी ज्यादा आनाकानी करते हैं, जिसके कारण उनको दाँतों के पीलेपन या फिर दांतों के ऊपर कालापन नजर आने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। दांतों से जुड़ी हर समस्या बच्चों के भविष्य के साथ जुड़ी हुई होती है और अगर वक्त रहते बच्चों के दांतों से जुड़ी समस्या का इलाज न किया जाये, तो उनको जिंदगी भर इसी तरह इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आम तौर पर, केवल इस में दो बातों की ही संभावना हो सकती है, पहली तो यह, कि बच्चों के दाँतों की समस्या बड़े होते होते ठीक हो जाएगी और दूसरी कि अगर वक्त रहते दाँतों से जुड़ी इन समस्याओं पर ध्यान न दिया जाये, तो यह कैविटी का रूप धारण कर सकती हैं।
आम तौर पर, ऐसे कई मामलों में बच्चों द्वारा अपने दाँतों को अच्छे तरीके से साफ़ करने के बावजूद भी दाँतों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिस में, बच्चे अपने दांतों को साफ़ भी रखते हैं और नियमित ब्रश भी करते हैं, पर फिर भी उनको दाँतों के पीलेपन की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, बहुत से माता-पिता इसके बारे में जानना चाहते हैं, आखिर बच्चों द्वारा अपने दाँतों को अच्छे तरीके से साफ़ करने के बावजूद भी दाँतों के पीलेपन की समस्या का सामना क्यों करना पड़ता है? आखिर इसके पीछे का क्या कारण हो सकता है?
दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि अगर आपका बच्चा अच्छे तरीके से अपने दांतों को साफ़ करता है और अगर फिर भी वो दाँतों के पीलेपन की समस्या का शिकार हो जाता है, तो इस में कोई घबराने या फिर चिंता करने वाली बात नहीं होती है, क्योंकि कई बार बच्चों में यह समस्या काफी ज्यादा आम हो सकती है। आम तौर पर इसका कारण यह है, कि बच्चों की छोटी उम्र में दांतों की ऊपरी परत काफी ज्यादा पतली होती है, जिसके कारण ही बच्चों के दांतों के अंदर की हल्की पीली परत नजर आने लग जाती है। इसी कारण से दांतों को ब्रश करने के बावजूद भी बच्चों के दांत पीले नजर आ सकते हैं। अगर ऐसे में दांतों से जुड़ी समस्या आपके बच्चे को हद से ज्यादा परेशान करती है, तो इसके लिए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। ताकि असल समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके और समय पर दांतों का इलाज किया जा सके। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
दांतों के काले-पीले होने का क्या कारण होता है?
आम तौर पर, डॉक्टर के अनुसार वैसे भी छोटे बच्चों के दूध के दांत अधिक सफेद नहीं होते हैं, उनका शुरूआती रंग थोड़ा सा हल्का या फिर क्रीमी रंग का होता है, जो सभी बच्चों में काफी आम होता है। दरअसल, केवल इसी के कारण दांत पीले नजर नहीं आ सकते हैं, बल्कि इसके पीछे और भी कई कारण शामिल हो सकते हैं, जिसमें बच्चे द्वारा काफी ज्यादा मीठे का सेवन करना, दांतों को अच्छे तरीके से ब्रश न कर पाना या फिर दांतों के बीच गंदगी जमा हो जाना जैसे कई कारण शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, कई मामलों में कुछ दवाइयों का सेवन करने या फिर पानी में काफी ज्यादा फ्लोराइड की मात्रा मौजूद होने के कारण भी दांतों के रंग में बदलाव आ सकता है। ऐसे में, दांतों को अच्छे से साफ़ करना और उनकी देखभाल करना बहुत ही ज्यादा मह्यतवपूर्ण होता है। आम तौर पर, अपने बच्चों के दांतों की देखभाल करने का तरीका लगभग सभी माता-पिता को पता होना चाहिए। ताकि आगे चलकर बच्चों को किसी बड़ी समस्या का सामना न करना पड़े।
माता पिता को किन बातों का ध्यान रखने की सख्त जरूरत होती है?
डॉक्टर के अनुसार, बच्चों के दांतों की देखभाल के लिए और उनको किसी भी तरह की समस्या से दूर रखने के लिए माता-पिता को कई बातों का ख़ास ध्यान रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है, यह बातें निम्नलिखित अनुसार हो सकती हैं, जैसे
1. ध्यान रखें कि बच्चा दिन में दो बार सही तरीके से और नियमित ब्रश करे।
2. इस दौरान बच्चों को खाने में ज्यादातर प्रोटीन वाली चीजों का ही सेवन करवाएं।
3. ध्यान रहे, कि बच्चा ज्यादा मीठी चीजों का सेवन न करे।
4. नियमित डॉक्टर से उनके दांतों का चेकअप करवाएं।
5. ऐसे में, बच्चों के दांत बहुत ज्यादा पीले या फिर भूरे नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।
ब्रश करने के बाद भी दांत पीले नजर आने का क्या कारण हो सकता है?
आम तौर पर, ब्रश करने के बाद भी दांतों में पीलापन नजर आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि
1. ब्रश करने के बाद भी बच्चों के दांत पीले नजर आने के पीछे बच्चों के दांतों की बाहरी परत पतली होना और अंदर मौजूद पीली परत का ज्यादा नजर आना दांतों को पीला दिखा सकता है।
2. चॉकलेट, टॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स, जूस और ज्यादा शुगर वाली चीजों का अधिक सेवन करना।
3. ऐसे में, कुछ दवाइयों जैसे एंटीबायोटिक्स या फिर आयरन सिरप का सेवन करना।
बच्चों द्वारा अपने दांतों को अच्छे से साफ़ न करना।
निष्कर्ष: इस लेख के माध्यम से आपको जानकारी दी गई है, कि ब्रश करने के बाद भी बच्चों के दांत पीले क्यों नजर आते हैं। ब्रश करने के बाद बच्चों के दांतों का पीला नजर आना एक आम बात होती है, इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं होती है। अगर आपके बच्चे के दूध के दांत अभी नहीं टूटे हैं, तो चिंता न करें, क्योंकि इन दाँतों का रंग नेचुरली पीला होता है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा प्रयास करें, कि बच्चे के भोजन में अधिक मीठा शामिल न करें, बच्चे को चॉकलेट आदि से दूर रखें। अगर फिर भी आपको अपने बच्चे के दांतों में अधिक पीलापन या फिर दांतों में काली परत काफी मात्रा में काफी ज्यादा जमती हुई नजर आ रही है, तो आपको ऐसे में बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। ताकि आगे चलकर कोई भी दांतों से जुड़ी गंभीर समस्या आपके बच्चे को परेशान न कर सके। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही डॉ. लोकेश इम्प्लांट्स एंड डेंटिस्ट्री क्लिनिक में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. दांतों का पीलापन कब तक रह सकता है?
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि अगर दांतों में जमे पीलेपन का इलाज सही समय पर न किया जाये, तो आम तौर यह समस्या एक व्यक्ति को जीवन भर परेशान कर सकती है। पर, फिर भी इस समस्या के रहने का समय विशेष तौर पर इसके कारणों और व्यक्ति की जीवन शैली पर निर्भर करता है।
प्रश्न 2. क्या बच्चों के दांतों की चमक बढ़ाने के लिए उनको दिन में कई बार ब्रश करवाना चाहिए?
आम तौर पर, बच्चों के दांतों की चमक को बढ़ाने के लिए उनको दिन में कई बार ब्रश करवाने की किसी भी तरह की कोई जरूरत नहीं होती है। क्योंकि, अगर आप ऐसा करते हैं, तो दांतों को हद से ज्यादा रगड़ने या फिर दिन में एक नहीं, बल्कि कई बार ब्रश करने के कारण दांतों की इनेमल घिस सकती है, जिसे दाँतों की सुरक्षात्मक परत के नाम से जाना जाता है। इसमें होने वाली समस्या दांतों को काफी ज्यादा कमजोर बना सकती है और आपको अपने दांतों में झनझनाहट की समस्या महसूस हो सकती है।
प्रश्न 3. दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए क्या दांतों को चुने के साथ साफ़ करना चाहिए?
दरअसल, नहीं दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए आपको कभी भी चुने का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपको दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें इनेमल को नुकसान पहुंचना, मसूड़ों में जलन और घावों का होना और दांतों का संवेदनशील होना जैसी कई समस्याएं शामिल हैं।