Contact Us

    banner 1 3

    रोजाना ब्रश करने के बाद भी आखिर क्यों आती है मुंह से बदबू? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    आज के समय में लोग मुंह और दांतों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिसका मुख्य कारण मुंह के अच्छे से सफाई न करना और गलत खानपान का सेवन करना होता है। यह बात तो सच है, अगर आप अपने मुंह की अच्छे से सफाई नहीं करते हैं, तो इसके कारण आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें मुंह से बदबू आना भी शामिल है। मुंह से बदबू आना एक आम समस्या हो सकती है, पर अगर दिन में दांतों को दो बार ब्रश करने के बाद भी मुंह से बदबू आए, तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। दांतों को ब्रश करने से केवल दांतों की ऊपरी सतह साफ़ होती है और केवल दांतों की इनेमल सतह से डेब्रिस हटती है। पर, केवल इससे समस्या की जड़ तक नहीं पहुंचा जा सकता है। मुंह से आने वाली बदबू के पीछे बायोकैमिकल और शारीरिक कारक भी जिम्मेदार हो सकते हैं। 

    ऐसे में, लोग अपने दांतों को कई बार साफ़ करते हैं, कि उनके मुंह से बदबू न आए और दांत भी साफ़ रहें, पर ऐसे में मुंह से बदबू आने का असली कारण जीभ पर जमी सफेद परत होती है, क्योकि मुंह के ज्यादातर बैक्टीरिया हमारे दांतों की बजाए जीभ के पिछले हिस्से में छिपे हुए होते हैं, जो बदबू का कारण बनते हैं। इसी तरह हमारी जीभ की सतह काफी ज्यादा खुरदरी होती है, जिसमें पैपिला मौजूद होते हैं। दरअसल, जीभ की इसी सतह पर खाने के बारीक कण और मृत कोशिकाएं जमा हो जाती हैं और वोलाटाइल सल्फर कंपाउंड का निर्माण करती हैं, जिसकी वजह से हमारे मुंह से सड़ी हुई गंध की महक आती है और येरह इस समस्या का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    बायोकेमिकल और शारीरिक कारण

    आम तौर पर, मुंह से आने वाली बदबू का संबंध केवल दांतों की होने वाली सफाई से ही नहीं होता है, बल्कि यह शरीर के इंटरनल सिस्टम से भी जुड़ा हुआ होता है। इसलिए, इस तरह की समस्या के लिए केवल दांतों की अच्छे तरीके से सफाई नहीं हुई यह कारण नहीं होता है। इसके लिए आपको शरीर की अंदरूनी हरकतों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में, अगर आपके मसूड़ों से काफी ज्यादा खून आ रहा है और उनमें काफी ज्यादा सूजन है, तो ऐसे में आपको पायरिया हो सकता है। इसके अलावा, बायोकेमिकल की वजह से भी यह समस्या हो सकती है, जिसमें व्यक्ति के गले के पीछे टॉन्सिल्स में छोटी-छोटी दरारें मौजूद होती हैं, जिनमें कभी कभार कैल्शियम, खाना और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं और छोटे सफेद पत्थर जैसा रूप धारण कर लेते हैं। इस तरह की स्थिति में भी मुंह से बहुत गंदी और तीखी बदबू आ सकती है। इस समस्याएं के शारीरिक कारणों में पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं शामिल हो सकती हैं, जिससे की खट्टी और बदबूदार गंध आ सकती है। इसके अलावा, डायबिटीज, किडनी की समस्या और लिवर संबंधी बीमारियों में भी सांसों से बदबू आ सकती है। 

    खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़े कारण 

    दरअसल, खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ गलत आदतों की वजह से भी मुंह से बदबू आ सकती है, जैसे 

    1. हाई-प्रोटीन डाइट का सेवन करने से हमारा शरीर कीटोसिस की स्थिति में जा जाता है, जिसके कारण हमारी साँसों में से एसीटोन जैसी बदबू आ सकती है। 

    2. कैफीन और अल्कोहल का सेवन करने से मुंह पूरी तरीके से सुख जाता है और तो और इसके कारण हमारा शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जिसकी वजह से हमारे मुंह में बैक्टीरिया का हमला काफी तेज हो जाता है और मुंह से बदबू आने लग जाती है। 

    3. तंबाकू और धूम्रपान का सेवन मुंह से आने वाली एक बहुत ही गंदी बदबू का कारण बनता है। इसके कारण मसूड़ों से जुड़ी कई तरह की बीमारियों का निर्माण होता है। 

    मुंह से आने वाली बदबू से बचने के लिए क्या करें? 

    दरअसल, मुंह से आने वाली बदबू से अपना बचाव करने के लिए आप निम्नलिखित तिस्प्स को फॉलो कर सकते हैं:

    1. इंटरडेंटल क्लीनिंग जरूर करें। 

    2. रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। 

    3. अपनी डाइट में दही और अन्य प्रोबायोटिक युक्त भोजन को शामिल करें। 

    4. नियमित अपने दांतों की जांच करवाएं। 

    5. एक अच्छे स्टेनलेस स्टील या फिर तांबे के टंग क्लीनर से अपनी जीभ को साफ करें।

    निष्कर्ष: अगर दांतों के साथ साथ मुंह की नियमित और अच्छे तरीके से सफाई न की जाये, तो मुंह में कई तरह की परेशानियों का निर्माण हो सकता है, जिसमें मुंह से बदबू आना भी शामिल है। यह एक आम समस्या हो सकती है, जिससे आज बहुत से लोग काफी ज्यादा परेशान है और इसके कारण उनकी पर्सनालिटी भी काफी ज्यादा प्रभावित हो रही है। इसके कारण लोगों का एक दूसरे के पास उठना बैठना भी काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। कई बार ऐसा होता है, कि ब्रश करने के बाद लोगों के मुंह से बदबू नहीं जाती है और वह इसके कारण काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं और इसके पीछे का कारण नहीं जान पाते हैं। दरअसल, ब्रश करने के बाद भी मुंह से बदबू आना जीभ पर जमी सफेद परत, जीभ की अच्छे से सफाई न करना, मुंह सूखा होना, पेट से जुडी कोई बड़ी समस्या होना या फिर मसूड़ों में छिपे बैक्टीरिया के कारण से हो सकती है। मुंह से आने वाली बदबू से अपना बचाव करने के लिया आप इंटरडेंटल क्लीनिंग, रोजाना काफी मात्रा में पानी का सेवन करना, नियमित डॉक्टर से जांच करवाना, दही और अन्य प्रोबायोटिक से भरपूर भोजन का सेवन करना जैसी कुछ महत्वपूर्ण बातों को फॉलो कर सकते हैं। दांतों और मसूड़ों से जुड़ी गभीर समस्या महसूस होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही सवेरा हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

    प्रश्न 1. क्या खाना खाने के तुरंत बाद दांतों को ब्रश करना फायदेमंद होता है? 

    दरअसल, नहीं खाना खाने के तुरंत बाद दांतों को ब्रश करना फायदेमंद नहीं होता है, बल्कि यह दांतों और मुंह की सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित होता है। क्योंकि, ऐसा करने से दांतों के इनेमल कमजोर हो सकते हैं और काफी ज्यादा दर्द कर सकते हैं। इसलिए ऐसा करना ठीक नहीं होता है। 

    प्रश्न 2. छोटे बच्चों के दांतों को कैविटी से बचने के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करने देना चाहिए?

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि छोटे बच्चों के दांत काफी ज्यादा नाजुक होते हैं, तो ऐसे में उनको कोई भी समस्या हो सकती है। इसलिए, अपने बच्चे क्या खा रहे हैं, इसका ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण होता है। छोटे बच्चों के दांतों को कैविटी से बचने के लिए उनको मीठी, चिपचिपी और स्टार्च वाली चीजों से काफी दूर रखना चाहिए। 

    प्रश्न 3. खाना खाने के कितने वक्त बाद आपको ब्रश करना चाहिए? 

    दरअसल, डॉक्टर का इस पर कहना है, कि खाना खाने के 30 से 60 मिनट बाद आपको अपने दांतों को ब्रश करना चाहिए। ताकि मुंह की लार एसिड को बेअसर कर दांतों को कठोर बना सके। 

    प्रश्न 4. दांतों का जड़ से हिलना किन समस्याओं का संकेत हो सकता है?

    हाँ, यह सच है, कि दांतों का जड़ से हिलना कई तरह की समस्याओं का संकेत हो सकता है, जिसमें गंभीर मसूड़ों की बीमारी, जबड़े की हड्डी में संक्रमण होना, दांतों पर काफी ज्यादा दबाव पड़ना या फिर किसी चोट लगना जैसी कई तरह की बीमारियों का संकेत हो सकता है।