Contact Us

    Pediatric dentistry for children at Dr. Lokesh Implants and Dentistry, ensuring gentle and effective.

    आखिर कितने समय बाद रूट कैनाल के बाद दांत पर लगी कैप घिसनी शुरु हो जाती है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    आज के समय में, दांतों से जुड़ी कई तरह की गंभीर समस्याओं से अपने दांतों को बचाने के लिए रूट कैनाल ट्रीटमेंट की आवश्यकता पड़ती है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि रूट कैनाल एक इस तरह की प्रक्रिया है, जिसकी आवश्यकता तब पड़ती है, जब हमारे किसी दांत की नसें पूरी तरीके से नष्ट या फिर सड़ जाती है। आम तौर पर, इस दौरान संकर्मित दाँतों को जड़ों को अच्छे तरीके से साफ़ कर उसके ऊपर से कैप पहनाई जाती है। दरअसल, यह एक गंभीर रूप से संक्रमित या फिर क्षतिग्रस्त दांत को जड़ से निकालने की बजाए, उसको सुरक्षा प्रदान करने की एक एक दर्द रहित प्रक्रिया मानी जाती है। आम तौर पर, रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद दांत को आराम और सुरक्षा प्रदान करने के लिए उस पर एक क्राउन या फिर कैप को लगाया जाता है, जो इस प्रक्रिया के दौरान सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण काम होता है। आम तौर पर, हम में से ज्यादातर लोग इस को एक साधारण सी चीज समझकर हमेशा के लिए इस की देखभाल करना भूल जाते हैं। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि दांतों पर लगी कैप एक फंक्शनल रिस्टोरेशन होती है, जिस को न केवल बाकी दांतों की तरह रोजाना के खान-पान, चबाने और घिसने की कठोर प्रक्रियाओं से होकर गुजरना पड़ता है, ऐसे में इसकी देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, ऐसे में बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं, कि यह कैप कितने समय तक चलती है?

    दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि हर व्यक्ति में दांतों की रिस्टोरेशन की उम्र अलग-अलग प्रकार की हो सकती है। क्योंकि, ऐसे में हर मरीज के काटने का तरीका, खाने-पीने की आदत और मुंह का वातावरण एक जैसा नहीं होता है, वह क़ाफी अलग अलग होता है। इसलिए, इससे यह तय होता है, कि कैप कितने समय तक चलेगी, इसकी कोई निश्चित समय सीमा नहीं होती है। फिर भी डॉक्टर का कहना है, कि रूट कैनाल ट्रीटमेंट के बाद दांत पर लगी कैप लगभग 10 से 15 साल तक चलती है, पर इसका घिसाव 5 से 7 के अंदर अंदर भी शुरू हो सकता है। आम तौर पर, मटेरियल की गुणवत्ता, मुंह की स्वच्छता, डेंटल कैप की उम्र और चबाने की आदत पर ही कैप के घिसने या फिर खराब होने की समय सीमा निर्भर करती है। आम तौर पर, इस कैप के घिसने की समय सीमा जानने के लिए प्राकृतिक दांतों की तरह नियमित निगरानी की काफी ज्यादा जरूरत पड़ती है। इस दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर आप अपने डॉक्टर से भी तुरंत संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    आखिर किन कारणों की वजह से दांत की कैप घिसती है?

    आम तौर पर, निम्नलिखित कारणों की वजह से दांत पर लगी कैप घिस सकती है, जैसे 

    1. ऐसे में, इस्तेमाल किया जाने वाला मटेरियल। 

    2. इस दौरान दांतों को पीसना और भींचना विशेषकर रात में। 

    3. ऐसे में नियमित रूप से काफी ज्यादा सख्त या फिर चिपचिपे भोजन का सेवन करना। 

    4. मुँह की साफ़ सफाई का अच्छे से ध्यान न रखना। 

    कौन से बड़े संकेत हो सकते हैं खतरे की घंटी?

    आम तौर पर, ऐसे में निम्नलिखित बड़े संकेत खतरे की एक बहुत बड़ी घंटी हो सकते हैं, जिसमें आपको डॉक्टर के पास तुरंत जाना चाहिए, इसमें शामिल हो सकते हैं, जैसे 

    1. ऐसे में खाना चबाते वक्त दांतों पर लगी कैप का अपनी जगह से हिल जाना। इससे असली दांत अंदर ही अंदर सड़ सकता है। 

    2. इस दौरान मसूड़ों के किनारे पर काली रेखा या फिर लगातार सूजन का नजर आना। ऐसे में, मसूड़ों में किसी बीमारी का निर्माण हो रहा है, इसका संकेत होता है। 

    3. अगर ऐसे में, दांतों पर लगे कैप वाले दांत या फिर उसके पास वाले दांत के बीच अचानक से फंसना शुरू हो गया है, तो यह कॉन्टैक्ट पॉइंट के घिसने का संकेत होता है या फिर अपनी जगह से खिसक जाने का संकेत होता है। 

    4. कैप के ऊपर जीभ घुमाने पर अगर यह उबड़-खाबड़, खुरदरी या फिर नुकीली महसूस होती है, तो इसका यह संकेत होता है, कि इसकी ऊपरी परत झड़ गई है, ऐसे में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

    5. दबाव पड़ने पर दर्द या फिर संवेदनशीलता महसूस होना, ऐसे में आपको अगर काटते वक्त दर्द होता है, तो यह कैप में फ्रैक्चर या फिर जड़ के पास फिर से संक्रमण होने का संकेत हो सकता है, ऐसे में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

    कैप की उम्र बढ़ाने के लिए ‘प्रो’ टिप्स क्या क्या हो सकते हैं? 

    आम तौर पर, डॉक्टर के अनुसार डेंटल ट्रीटमेंट कितने समय तक चलेगा, यानी कि ट्रीटमेंट की उम्र कितने समय तक रहेगी, इसके बारे में किसी भी तरह का कोई भी पक्का भरोसा नहीं दिया जा सकता है, पर निम्नलिखित प्रो’ टिप्स इसकी उम्र को बढ़ाने, यानी कि इसकी मजबूती को बनाये रखने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान कर सकते हैं, जैसे 

    1. इसकी उम्र बढ़ाने के लिए आप एक सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि अगर आप कठोरता से ब्रश करते हैं, तो इससे कैप की फिनिशिंग को काफी ज्यादा नुक्सान पहुंच सकता है और आपके मसूड़े निचे की तरह खिसक सकते हैं। 

    2. ऐसे में, फ्लॉसिंग करना तो बिल्कुल भी न छोड़ें, क्योंकि जहां पर कैप मसूड़ों से मिलती है, उस जगह और उस किनारे की अच्छे तरीके से सफाई करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

    3. अगर आपको दांत पीसने की आदत है, तो ऐसे में आप डॉक्टर से कह कर अपने लिए नाइट गार्ड बनवा सकते हैं, दरअसल, यह दांत पर लगी कैप को अत्यधिक दबाव से बचाने में काफी ज्यादा मदद प्रदान कर सकता है। 

    4. ऐसे में, डॉक्टर की नियमित निगरानी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। साल में एक बार डेंटल चेकअप से खामोश टूट-फूट को बड़ी समस्या बनने से रोका जा सकता है। 


    निष्कर्ष: दांतों से जुड़ी कई तरह की गंभीर समस्याओं से दांतों को बचाने के लिए रूट कैनाल ट्रीटमेंट की आवश्यकता पड़ती है, इस प्रक्रिया के दौरान दांत के अंदर के संक्रमित पल्प को निकलकर दाँतों की अच्छे से सफाई की जाती है, इसके बाद इस खाली जगह को बायो-कंपैटिबल मटीरियल से भर दिया जाता है और दांत को टूटने से बचाने के लिए उस पर एक क्राउन यानी कि कैप को लगा दिया जाता है, जिससे दाँत की मजबूती बनी रहती है। दरअसल, यह एक गंभीर रूप से संक्रमित या फिर क्षतिग्रस्त दांत को जड़ से निकालने की बजाए, उसको सुरक्षा प्रदान करने की एक एक दर्द रहित प्रक्रिया मानी जाती है। मटेरियल की गुणवत्ता, मुंह की स्वच्छता, डेंटल कैप की उम्र और चबाने की आदत पर ही कैप के घिसने या फिर खराब होने की समय सीमा निर्भर करती है। डेंटल कैप के घिसने के पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसमें दांतों को पीसना, गलत खान-पान का सेवन करना और अपने मुंह की सफाई की तरफ बिल्कुल भी ध्यान न देना जैसे कारण शामिल हो सकते हैं। दांत पर लगी कैप एक कस्टम-मेड टूल होती है, जो आपके शरीर का कोई स्थाई हिस्सा नहीं होती है। इसका परफॉर्मेंस पूरी तरीके से आपकी हेल्थ और आदतों के साथ ही जुड़ा हुआ होता है। दरअसल, अगर आपको अपने बाइट या फिर दांत पर लगी कैप में किसी भी तरह का कोई भी बदलाव महसूस होता है, तो आपको उसी वक्त अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर आप अपने डेंटल कैप को काफी लंबे समय तक चलाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप एक नर्म ब्रिसल वाले ब्रश का उपयोग कर सकते हैं और इस दौरान भूल कर भी अपने दाँतों को साफ़ करना और फ्लॉसिंग करना न भूलें। इससे आपके दांत सुरक्षित और समस्या से दूर रहेंगे। इस दौरान कोई भी बड़ी समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिये आप आज ही डॉ. लोकेश इम्प्लांट्स एंड डेंटिस्ट्री क्लिनिक में जाकर इसके विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।